रविवार, 28 अप्रैल 2019





सोनू की माई


सोनू की माई 

राम की जय के बाद कह रहा हूँ कि इस बार भी दीवाली पर घर नहीं आ पाऊँगा . सोचा था कि नक्सलवाङी से पोस्टिंग मैदान के किसी शान्त स्टेशन पर हो जाएगी तो कुछ दिन के लिए घर आ पाऊँगा . पर ऐसा हो नहीँ पाया . मेरी पोस्टिंग अब मणिपुर हो गई है . आज ही युनिट मूव कर रही है. तुम टीवी पर खबरें देख कर घबराना नहीं . हम यहाँ एक दूसरे का पूरा ध्यान रखते हैं .
सोनू और मधु तो स्कूल जा रहे होंगे . किस कक्षा में हो गये हैं . उनकी पढाई का ध्यान रखना .उन्हें बङा साहब बनाना है . फौज में साहब की जिन्दगी तो आसान है. फौज ही कयूँ साहब की जिन्दगी तो हर जगह आसान है.
माई का ध्य़ान भी तुझे ही रखना है . कहाँ तो तेरा ध्यान मुझे रखना था ….......... अपना ध्यान रखना .
जानता हूँ अकेले रहना कितना मुश्किल है …....... ईश्वर ने चाहा तो जल्दी मिलेंगे.
तेरा फौजी

स्नेह गोस्वामी